नयी दिल्ली: 17 मार्च (ए)
) पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सीने में गोली मार ली, जबकि उसका एक रिश्तेदार पिस्तौल में गोली डालते हुए उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 16 मार्च को सामने आयी जब न्यू अशोक नगर थाने को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित धर्मशिला अस्पताल से गोली लगने से व्यक्ति के घायल होने के संबंध में मामले की सूचना मिली।