स्कूल परिसर में दूसरी कक्षा की छात्रा से छेड़खानी

राष्ट्रीय
Spread the love

मेहसाणा (गुजरात): 22 नवंबर (ए) गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर कस्बे में स्कूल परिसर में एक व्यक्ति द्वारा दूसरी कक्षा की एक लड़की के साथ दो बार छेड़खानी करने और उसे सूई देने के आरोप की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि 19 नवंबर को एक व्यक्ति उसे स्कूल के पीछे स्थित बगीचे में ले गया और उसे अनुचित तरीके से छुआ। लड़की के अनुसार, उसी व्यक्ति ने 20 नवंबर को फिर उसके साथ छेड़खानी की और उसके दाहिने हाथ में सूई दी।