पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या

उत्तर प्रदेश प्रयागराज
Spread the love

प्रयागराज: चार जुलाई (ए)।) जिले के यमुना नगर के नैनी थाना क्षेत्र के डांडी में पैसे के लेनदेन के विवाद में शुक्रवार शाम एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज शाम पुलिस को सूचना मिली कि डांडी में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया।