विधवा महिला के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया, प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश हाथरस
Spread the love

हाथरस (उप्र) 16 मार्च (ए)) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में विधवा महिला से पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने पर धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई जब दो बच्चों की मां 24 वर्षीय विधवा महिला घर में अपने दो बच्चों के साथ थी: तभी गांव में उसके घर के सामने रहने वाला 25 वर्षीय विवाहित युवक दीवार फांद कर घर में घुस आया।