चंडीगढ़: 29 मई (ए) पंजाब में नगर निकाय चुनावों
के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 690 से अधिक वार्ड में जीत दर्ज कर ली और वह कई अन्य वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने इन चुनावों में पार्टी नेताओं- अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।