नई दिल्ली,दो मार्च (
ए)। पश्चिम एशिया संकट गहराने के बीच निवेशकों के सुरक्षित-संपत्ति की ओर रुख करने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में 12 प्रतिशत तक का उछाल आया।एक ओर जहां चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, वहीं सोना 1.73 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 32,000 रुपये या 11.94 प्रतिशत बढ़कर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई