नई दिल्ली,26 मार्च (ए)। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनियों में शामिल नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। जबकि
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी ने सादा पेट्रोल के दाम अभी नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि निजी कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद अब इनके भी रेट बढ़ सकते हैं।