तोक्यो: 27 दिसंबर (ए)
) मध्य जापान के एक कारखाने में शुक्रवार को चाकू से हमला किए जाने की घटना में आठ लोग घायल हो गए तथा सात अन्य लोग शरीर पर रसायन फेंके जाने से झुलस गए। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
फुजिसान नान्तो अग्निशमन विभाग के अनुसार, तोक्यो के पश्चिम में शिजुओका प्रांत के मिशिमा शहर स्थित योकोहामा रबड़ कंपनी में एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद आठ लोगों को अस्पतालों ले जाया गया।