रीवा: सात फरवरी (ए)
) मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम तेज रफ्तार लक्जरी ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं, जो शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे।