राहुल गांधी से मिली उन्नाव रेप मामले की पीड़िता, कांग्रेस नेता ने सेंगर की जमानत को शर्मनाक बताया

नयी दिल्ली: 24 दिसंबर (ए)) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलंबित किए जाने को निराशाजनक और शर्मनाक करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह कैसा न्याय है। इस मामले की पीड़िता ने कांग्रेस संसदीय दल की […]

Continue Reading

मॉस्को में बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन की मौत

मॉस्को: 24 दिसंबर (ए)) रूस की राजधानी मॉस्को में बुधवार को एक बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट उस स्थान के पास हुआ, जहां कुछ दिन पहले कार बम धमाके में एक वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हुई थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, येलेत्स्काया स्ट्रीट पर दो […]

Continue Reading

चीन संभवतः एलएसी पर तनाव कम होने का लाभ उठाकर द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना चाहता है: अमेरिका

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 24 दिसंबर (ए) चीन संभवतः भारत के साथ एलएसी पर तनाव कम होने का लाभ उठाकर द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करना चाहता है तथा अमेरिका-भारत संबंधों को और अधिक मजबूत होने से रोकना चाहता है। अमेरिकी युद्ध विभाग की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।अमेरिकी युद्ध विभाग ने मंगलवार को कांग्रेस (अमेरिकी संसद) […]

Continue Reading

नमो भारत ट्रेन में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

गाजियाबाद (उप्र): 24 दिसंबर (ए)) नमो भारत ट्रेन में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के सिलसिले में गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि वायरल सीसीटीवी फुटेज 24 नवंबर को दुहाई से मुरादनगर स्टेशन तक की यात्रा के […]

Continue Reading

आईटी कंपनी की महिला प्रबंधक से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर: 24 दिसंबर (ए)) राजस्थान के उदयपुर में एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी की महिला प्रबंधक से कथित तौर पर चलती कार में दुष्कर्म करने का का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब जन्मदिन की एक पार्टी के बाद सभी […]

Continue Reading

दिल्ली मेट्रो के विस्तार को मंत्रिमंडल की मंज़ूरी मिली

नयी दिल्ली: 24 दिसंबर (ए)) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 12,015 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली मेट्रो के चरण 5ए को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। वैष्णव ने कहा कि इस प्रस्तावित विस्तार से मेट्रो लाइन में 16 किलोमीटर की अतिरिक्त लंबाई और 13 स्टेशन जुड़ेंगे – […]

Continue Reading

युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले

जयपुर: 24 दिसंबर (ए) जयपुर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक और एक युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों शव धोबलाई नदी के किनारे स्थित एक पेड़ से लटके हुए पाए गए। मृतकों की पहचान नरेंद्र और नीलम के रूप में हुई […]

Continue Reading

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन जनवरी 2026 में होगा: योगी

लखनऊ: 24 दिसंबर (ए)) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य विधानसभा में बताया कि गौतमबृद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बनाए जा रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन जनवरी 2026 में किया जाएगा और यह उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। मुख्यमंत्री ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र […]

Continue Reading

पंजाब के गुरुदासपुर में पारा 5.3 डिग्री पर पहुंचा

चंडीगढ़: 24 दिसंबर (ए) पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया तथा गुरदासपुर क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान […]

Continue Reading

इसरो के एलवीएम-3 प्रक्षेपण यान ने अमेरिकी संचार उपग्रह को पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किया

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश): 24 दिसंबर (ए) क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक ऐतिहासिक मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भारी प्रक्षेपण यान ‘एलवीएम-3 एम-6’ ने अमेरिकी संचार उपग्रह ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ को उसकी निर्धारित कक्षा में बुधवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ मिशन का उद्देश्य उपग्रह के जरिए सीधे मोबाइल […]

Continue Reading