बिहार विस चुनावःभाजपा की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, दो उपमुख्यमंत्रियों, छह मंत्रियों के नाम

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (ए)) भाजपा ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः तारापुर तथा लखीसराय सीटों से और छह राज्य मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है।

सूची में नौ महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें मौजूदा मंत्री रेणु देवी का भी नाम है, जो बेतिया विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ेंगी। वर्तमान विधायक एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह एक और कार्यकाल के लिए जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगी।नरपतगंज से भाजपा ने देवंती देवी को तो सीमांचल के किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह को चुनावी दंगल में उतारकर इन सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

इसी तरह भाजपा ने कोढ़ा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी कविता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि औराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट थमाया है। जमुई से भाजपा ने फिर से श्रेयसी सिंह पर विश्वास जताया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि विजय सिन्हा एक बार फिर लखीसराय के चुनावी समर में अपना दम दिखाएंगे।

विधानसभा सीट/ भाजपा के प्रत्याशीविधानसभा सीट/ भाजपा के प्रत्याशी
1बेतिया – रेणु देवी2. रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा3. पिपरा – श्यामबाबू प्रसाद यादव4. मधुबन – राणा रणधीर सिंह5. मोतिहारी – प्रमोद कुमार6. ढाका – पवन जायसवाल7. रीगा – बैद्यनाथ प्रसाद8. बथनाहा – अनिल कुमार राम9. परिहार – गायत्री देवी10. सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू11. बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा12. खजौली – अरुण शंकर प्रसाद13. बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचौल14. राजनगर – सुजीत पासवान15. झंझारपुर – नीतीश मिश्रा16. छातापुर – नीरज कुमार बबलू17. नरपतगंज – देवंती यादव18. फारबिसगंज – विद्या सागर केसरी19. सिकटी – विजय कुमार मंडल20. किशनगंज – स्वीटी सिंह21. बनमनखी – कृष्ण कुमार22. पूर्णिया – विजय कुमार खेमका23. कटिहार – तारकिशोर प्रसाद24. प्राणपुर – निशा सिंह25. कोढ़ा – कविता देवी26. सहरसा – आलोक रंजन झा27. गौरा-बौराम – सुजीत कुमार सिंह28. दरभंगा – संजय सरावगी29. केवटी – मुरारी मोहन झा30. जाले – जिबेश कुमार मिश्रा31. औराई – रमा निषाद32. कुढ़नी – केदार प्रसाद गुप्ता33. बरुराज – अरुण कुमार सिंह34. साहेबगंज – राजू कुमार सिंह35. बैकुंठपुर – मिथिलेश तिवारी36. सीवान – मंगल पांडेय