लखनऊ: नौ सितंबर (ए)) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने छात्रों, नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है।
यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा की गलत नीतियों ने छात्रों, नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है। शिक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कभी नहीं हुआ जैसा भाजपा सरकार में हो रहा है।’’