इस होटल में दिन दहाड़े चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापामारी में आपत्तिजनक हालत में मिली 6 युवतियां और 5 युवक

राष्ट्रीय
Spread the love

जलालाबाद,15 जून (ए)।भारत-पाक सीमा के समीप लगते पंजाब के जलालाबाद की अनाज मंडी में स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के आधार पर आज मंगलवार दोपहर के बाद छापामारी की गई तो 6 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। डीएसपी जलालाबाद ने बताया कि उन्हें विगत कई समय से इस निजी होटल के प्रति सूचनाएं मिल रही थी। यह लोग जलालाबाद और आसपास के गांव के लड़कों और लड़कियों को 2 घंटे के लिए अपने होटल में कमरा दे कर मोटी रकम लेते हैं। पुलिस ने छापामारी के दौरान 6 लड़की और 5 लड़कों को रंगे हाथ काबू किया है। होटल के मालिक मैनेजर और अन्य एक कर्मचारी के विरुद्ध और सभी लड़के और लड़कियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस अब इन्हें अदालत में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है।