नयी दिल्ली: 14 फरवरी (ए(
) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने असम के गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच भारत की पहली 34 किलोमीटर लंबी ‘अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड-कम-रेल टनल’ के निर्माण को 18,662 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत से मंजूरी दे दी है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि नदी के नीचे बनी भारत की पहली सुरंग कोलकाता में हुगली नदी के नीचे बनाई गई है और अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहली समुद्री सुरंग पर काम जारी है।