अलाप्पुझा (केरल): 21 फरवरी (ए)
) केरल के अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 में ऑपरेशन कराने वाली एक महिला के पेट में सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली कैंची मिलने के बाद एक सेवानिवृत्त चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पुन्नाप्रा निवासी उषा जोसेफ (51) की बच्चेदानी में गांठ थी। जोसेफ ने मई 2021 में जब इसका इलाज कराया उस वक्त डॉ. ललिताम्बिका मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग की तत्कालीन विभागाध्यक्ष थीं।मई 2021 में पुन्नपरा की उषा जोसेफ (51) की यूटेराइन फाइब्रॉएड हटाने के लिए सर्जरी हुई थी.जोसेफ के रिश्तेदार की शिकायत के बाद अंबालापुझा पुलिस ने शुक्रवार रात डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया. हालांकि अब रिटायर हो चुकी हैं. यह केस भारतीय न्याय संहिता () सेक्शन 125 (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालना) और सेक्शन 125(a) (लापरवाही से चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया था.हेल्थ एजुकेशन डिपार्टमेंट ने पहले डॉ. शाहिदा को सस्पेंड कर दिया था, जिन्होंने जोसेफ की सर्जरी की थी. पुलिस ने कहा कि मिली शिकायत के आधार पर डॉ. ललिताम्बिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. मामले की जांच के बाद केस में और भी आरोपी जोड़ जा सकते हैं. जोसेफ अभी कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं. जहां आर्टरी फोरसेप्स निकालने के लिए उनकी सर्जरी होनी है.
इस बीच इस घटना से पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुबह तिरुवनंतपुरम में हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज के सरकारी घर पर धावा बोल दिया. हालांकि पुलिस ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी उनके घर के दरवाज़े पर पहुंचे और वहां फूल चढ़ाए, तब जॉर्ज अपने घर पर मौजूद नहीं थीं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब प्रदर्शनकारी पहुंचे तो घर पर सिर्फ़ तीन पुलिस गार्ड मौजूद थे. ऐसे में वे उन्हें रोक नहीं पाए. बाद में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के घर के सामने धरना दिया. सभी प्रदर्शनकारी काले झंडे लिए हुए थे और जॉर्ज के खिलाफ नारे लगाए. साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग की.