गोरखपुर (उप्र): 28 दिसंबर (ए)
) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गोरखपुर में धर्मशाला बाजार से पांडेहाता तक को हेरिटेज कॉरीडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है और यह शहर की विकास योजना के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा।
आदित्यनाथ ने हेरिटेज कॉरीडोर के तौर पर साढ़े तीन किलोमीटर लम्बी सड़क को चौड़ा किये जाने के कार्य का निरीक्षण करने के बाद कहा कि परियोजना की प्रगति निवासियों के चेहरों पर दिख रही संतुष्टि और आत्मविश्वास में झलकती है।