कोटा (राजस्थान): 11 मार्च (ए)
) कोटा में सोशल मीडिया रील्स को लेकर हुए विवाद के बाद दो. तीन युवकों ने कथित तौर पर लोहे की छड़ों और चाकू से वार कर 17 वर्षीय एक छात्र की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह घटना मंगलवार रात 11 बजे उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में हुई। पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहा था तभी उसे रोका गया।