नयी दिल्ली: तीन अप्रैल (ए)
) कांग्रेस ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवार घोषित किए।
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई को श्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता एस. राजेश कुमार को किल्लियूर से टिकट दिया, जबकि पूर्व सांसद ए. चेल्ला कुमार कृष्णागिरी से चुनाव लड़ रहे हैं। जारी सूची के अनुसार, पॉन्नेरी (एससी) से दुरई चंद्रशेखर, वेलाचेरी से जेएमएच आस्सन मौलाना, श्रीपेरुम्बुदुर (एससी) से के. सेल्वापेरुन्थगई, शोलिंगुर से ए.एम. मुनिरतिनम, उथंगराई (एससी) से आर. कुप्पू सामी, कृष्णगिरि से डॉ. ए. चेल्ला कुमार, पेन्नागरम से जीकेएम तमिल कुमारन, अत्तूर (एससी) से एस.के. अर्थनारी, ईरोड (ईस्ट) से गोपीनाथ पलनियप्पन, उधगमंडलम से बी. रामचंद्रन, कवुंदम्पालयम से के.पी. सूर्या प्रकाश और सिंगनल्लूर से एम.वी. श्रीनिवास नायडू को उम्मीदवार बनाया गया है।इसके अलावा, पार्टी ने थुरैयूर (एससी) से एम. विचु लेनीन प्रसाथ, कुड्डालोर से ए.एस. चंद्रशेखरन, मयिलाडुथुरै से जमाल यूनुस मोहम्मद, अरंथांगी से टी. रामा चंद्रिरन, करैकुडी से एस. मंगुडी को टिकट दिया है।234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस 28 सीटों पर सत्तारूढ़ डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। राज्य में एक ही चरण में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।