नयी दिल्ली: 25 मार्च (ए)
) केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कांग्रेस को अकबर रोड और रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय के संपदा विभाग ने 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है।अकबर रोड का यह बंगला पिछले 48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय रहा है। हालांकि, पार्टी ने पिछले साल विपक्षी कोटला मार्ग पर नया मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ खोला, लेकिन अब भी अकबर रोड परिसर से पार्टी की कई गतिविधियां चल रही हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह दफ्तर संगठन की विरासत और राजनीतिक महत्व का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इस बंगले के लिए बाजार मूल्य पर किराया चुका रही है।इतिहास में देखें तो 10 जनपथ और 24 अकबर रोड कांग्रेस के पावरहाउस के तौर पर वर्षों से जुड़ी हुई हैं। आजादी से पहले, मोतीलाल नेहरू का इलाहाबाद स्थित आनंद भवन पार्टी का मुख्यालय था। जिसे 1947 के बाद हेडक्वार्टर नई दिल्ली शिफ्ट किया गया। 1969 में पार्टी में फूट के बाद इंदिरा गांधी ने विंडसर प्लेस में टेम्पररी कार्यालय बनाया। 1971 में 5, राजेंद्र प्रसाद रोड और 1978 में 24 अकबर रोड मुख्यालय बना।