कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं को मुफ्त शिक्षा का वादा

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: सात अप्रैल (ए) कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए महिलाओं के लिए स्नातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा और एक वर्ष के भीतर सभी रिक्त सरकारी पदों पर युवाओं की भर्ती करने समेत कई वादे किये।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज शाम यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी किया तथा पार्टी को लोगों के सामने तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के अलावा तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया।