सलमान को नुकसान पहुंचाने की साजिश : नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा के भिवानी से एक और को पकड़ा राष्ट्रीय June 2, 2024June 2, 2024Asia News ServiceSpread the loveठाणे: दो जून (ए) बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर हमले की कथित साजिश से जुड़े मामले में नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या पांच हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।