नई दिल्ली, 28 मार्च (ए)। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 62 हजार 7 सौ 14 केस सामने आए हैं। इस दौरान कुल 312 लोगों की मौत हुई है। मौत का ये आंकड़ा इस साल में सबसे अधिक है। इसके साथ ही देशभर में कोविड के मामलों की संख्या 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 6 सौ 24 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 28 हजार 7 सौ 39 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इधर कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 4 लाख 86 हजार 310 पर हैं। और देशभर में अबतक 1 लाख 61 हजार 5 सौ 52 लोगों की जान जा चुकी है।
