नई दिल्ली, 29 मार्च (ए)। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 68 हजार 020 केस सामने आए हैं। इस दौरान कुल 291 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में कोविड के मामलों की संख्या 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 6 सौ 44 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 1करोड़ 13 लाख 55 हजार 993 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इधर कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 5 लाख 21 हजार 808 पर हैं। और देशभर में अबतक 1 लाख 61 हजार 8 सौ 43 लोगों की जान जा चुकी है।
