नयी दिल्ली: नौ जनवरी (ए)
) राष्ट्रीय राजधानी में साकेत अदालत परिसर के भीतर एक इमारत से कूदकर एक पुरुष कर्मचारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम गवाहों और सहकर्मियों के बयान दर्ज कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। आत्म हत्या करने वाले शख्स की पहचान हरीश सिंह महार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरीश ने कोर्ट की एक ऊंची इमारत से छलांग लगाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों व वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई।