अदालत ने नाबालिग के साथ बलात्कार एवं हत्या के मामले में दो व्यक्तियों की मौत की सजा रद्द की

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: आठ अप्रैल (ए) पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने लुधियाना के दोराहा में 2019 में साढ़े सात-वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को दी गई मौत की सजा रद्द कर दी है।

उच्च न्यायालय ने मामले को निचली अदालत को वापस भेज दिया और उसे आरोपियों के बयान दर्ज करने के चरण से सुनवाई शुरू करने और नया फैसला सुनाने का निर्देश दिया है।