नयी दिल्ली: 31 मई (ए)।) दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली मौत है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 294 है।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला लैपरोटॉमी के बाद आंतों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी। अचानक वह कोविड-19 से पीड़ित पाई गई।’’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा था दिल्ली में 19 कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सतर्क है और अस्पताल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 56 नए केस सामने आए हैं। यहां एक्टिव केसों की संख्या अब 200 के पार पहुंच चुकी है। अब तक राजधानी में 294 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।