देवरिया (उप्र): पांच अप्रैल (ए)
) देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक दलित युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को हुई जब आरोपी ने झगड़े के बाद युवती का गला रेत दिया।