शेफाली के अर्धशतक के बाद चमकीं दीप्ति और नंदनी, भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया

खेल
Spread the love

दुबई: 30 अगस्त (ए) भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) के आक्रामक अर्धशतक के बाद बाएं हाथ की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा (सात गेंद में बिना रन दिए तीन विकेट) और मध्यम गति की गेंदबाज नंदनी शर्मा (18 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां महिला टी20 एशिया कप ग्रुप ए मैच में थाईलैंड को 94 रन से हराकर अपने अभियान का आगाज किया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने शेफाली के 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक (26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के) से नौ विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया।