दुबई: 29 मार्च (एपी) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की राजधानी इरबिल में शनिवार रात भर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास एवं अन्य स्थानों को निशाना बनाकर कई ड्रोन हमले किए गए लेकिन उन्हें उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले की रोक दिया गया।
मौके पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाताओं के अनुसार, पूरी रात तेज धमाके सुनाई देते रहे और कम से कम एक ड्रोन को अमेरिकी ठिकानों की ओर बढ़ते देखा गया।