पटना: नौ जून (ए)
राज्य के गृह विभाग द्वारा सोमवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज को महानिरीक्षक (रेलवे) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह वर्तमान में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के महानिरीक्षक (आईजी) हैं। इनके साथ ही एस प्रेमलथा को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का आईजी, सुधीर कुमार पोरिका को एससीआरबी का डीआईजी, कुमार गौतम को बी-सैप पांच का समादेष्टा, सुशांत कुमार सरोज को एटीएस का डीआईजी, दीपक रंजन को सीआईडी का डीआईजी, मनीष कुमार सिन्हा को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा और अजय कुमार को विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा की जिम्मेदारी दी गयी है। संजय कुमार को बी-सैप के आईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
