बस में आग लगने से आठ लोगों की मौत: पुलिस

राष्ट्रीय
Spread the love

रायवरम (आंध्र प्रदेश): 26 मार्च (ए)) आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, बस बजरी से लदे एक टिपर ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. वे घटना से जुड़ी बाकी जानकारी जुटाने में लगे हैं.मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा कि करीब आठ लोग जिंदा जल गए. अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं. बचाव दल मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है.बस में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई।