बिहार के जमुई में मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 28 दिसंबर (ए) बिहार के जमुई जिले में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर जाने से हावड़ा–पटना–दिल्ली रेल मार्ग पर सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना शनिवार रात 11 बजकर 20 मिनट पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत लाहाबन और सिमुलतला रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। इसके कारण करीब 24 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत ट्रेनें मौके पर भेजी गई हैं। रेल यातायात बहाल करने का काम जारी है।           रेलवे के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत ट्रेनें (एआरटी) मौके के लिए रवाना की गईं। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

हादसे के चलते रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैजनाथ–पालमपुर की तर्ज पर यहां भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।