गोरखपुर: छह मार्च (ए
) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक को रफ्तार कम करने के लिए टोकने पर एक किसान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल की गई दो लाठियां और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।