नयी दिल्ली: 14 फरवरी (ए)
) पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक बैंक्वेट हॉल की छत पर शनिवार शाम को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बैंक्वेट हॉल जनकपुरी में पेट्रोल पंप के सामने स्थित था।
डीएफएस अधिकारी ने बताया कि चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि हॉल की छत पर रखे़ सजावटी फूलों में आग लग गई थी और इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।