कोलकाता: 23 फरवरी (ए)
) दक्षिण कोलकाता स्थित एक आलीशान बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आनंदपुर इलाके में स्थित इस रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही इमारत की आंतरिक अग्निशमन प्रणाली ने आग पर काबू पा लिया था।