ग्वालियर: 27 मार्च (ए)
) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि टक्कर की एक अन्य घटना में शामिल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।