जमशेदपुर: एक सितंबर (ए)) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीणों के एक समूह के साथ विवाद के बाद एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी वृंदावन के बयान के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।