होशियारपुर: तीन फरवरी (ए)
) होशियारपुर में मुकेरियां के पास जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटर एक खड़े ट्रक से जा टकराया जिससे स्कूटर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राम नगर कॉलोनी के पास हुई इस घटना में स्कूटर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं।मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मुकेरियां निवासी कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।