तिरुपति (आंध्र प्रदेश): 16 मार्च (ए)
) तिरुपति में एक सगाई समारोह के दौरान सोने के आभूषण चोरी हो गए लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि चोरी किए गए आभूषण को कूरियर के माध्यम से लौटा दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि करीब 20 दिन पहले तिरुपति निवासी एक दंपति सगाई समारोह में शामिल होने नायडुपेटा आए थे और समारोह स्थल से उनके गहने चोरी हो गए थे।