भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

खेल
Spread the love

तिरुवनंतपुरम: 31 जनवरी (ए) भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से आगे चल रहा है।टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम शुक्रवार रात को यहां थे, बहुत ज्यादा ओस थी और हम खुद को परखना चाहते हैं। ग्राउंड्समैन का कहना है कि 40 ओवर तक पिच सही रहेगी। अक्षर वापस लौट रहे हैं। ईशान वापस आ रहा हैं। चिंता मत करो तिरुवनंतपुरम, संजू सैमसन आज खेल रहे हैं। हम उनका (तिलक का) इंतजार कर रहे हैं। हमने लगभग सभी डिपार्टमेंट्स को कवर कर लिया है। हर गेम में हम कुछ सीखते हैं।”