दुबई, चार अप्रैल (
ए)। ईरान ने शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट में एमएससी इशिका’ नामक जहाज, जिसे इजरायल से संबंधित बताया जा रहा है। उस पर ड्रोन से हमला कर दिया जिससे उसमें आग लग गई।हमले से जहाज को भारी नुकसान हुआ और वह क्षतिग्रस्त होकर होर्मुज के पास फंस गया। यह हमला ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच हुआ है, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर है और प्रमुख शिपिंग रूट बाधित हुआ है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।