दुबई: 25 फरवरी (एपी) अमेरिका की ओर से बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती के बीच ईरान ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दबाव बनाने की रणनीति का कड़ा विरोध किया। यह विरोध तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जिनेवा में होने वाली अहम वार्ता से पहले किया गया है।
ईरान ने ट्रंप के बयानों को कभी ‘बड़ा झूठ’ बताया तो कभी कहा कि ‘सम्मानजनक कूटनीति के जरिये वार्ता से समझौता हो सकता है।