वाशिंगटन: एक मई (ए)
) ईरान ने दो महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजा है, क्योंकि फारस की खाड़ी में दुनिया के प्रमुख समुद्री मार्ग-होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही अब भी बाधित है। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया की खबरों से यह जानकारी सामने आई। ईरान की सरकारी मीडिया इरना के मुताबिक तेहरान ने पाकिस्तान के जरिये अपना प्रस्ताव अमेरिका को सौंपा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ईरान के नये प्रस्ताव से दोनों देशों के बीच जारी तनाव कम हो सकता है. हालांकि नये प्रस्ताव में क्या है इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के अपने प्रस्ताव में होर्मुज से समुद्री यातायात को फिर से बहाल करने का सुझाव दिया है.