ईरान के विदेश मंत्री अराघची अमेरिका के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 24 अप्रैल (एपी) ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान की यात्रा पर रवाना हो गए हैं।

इरना के अनुसार, अराघची ओमान और रूस भी जाएंगे।

इससे पहले अराघची ने आज दोपहर पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से अलग-अलग बातचीत की। इसमें अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर बनाए रखने पर चर्चा हुई।

पाकिस्तान इस पूरे मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बैठक के बाद अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता खुल सकता है।

ईरानी मीडिया ‘इरना’  के अनुसार, पाकिस्तान के बाद अराघची ओमान की राजधानी मस्कट और फिर रूस जाएंगे। फिलहाल इस पूरे मामले पर अमेरिका और ईरान दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।