इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध के दौरान लेबनान में इजराइली हमलों में 2,000 से अधिक लोग मारे गए: अधिकारी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बेरुत: 11 अप्रैल (एपी) इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी युद्ध में इजराइली हमलों के कारण लेबनान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,020 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि लगभग छह सप्ताह से जारी युद्ध में मरने वालों में 248 महिलाएं, 165 बच्चे और 85 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसने कह कि इसके अलावा 6,436 लोग घायल हुए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में लगभग 100 लोग मारे गए हैं।