पत्नी, बहू और पोती की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली

राष्ट्रीय
Spread the love

भुवनेश्वर: 15 मार्च (ए)) ओडिशा के देवगढ़ जिले में 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी, बहू और चार साल की पोती की हत्या कर दी और बाद में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रमेश गरिया ने बुधवार रात गरियापाली गांव (कुंधेइगोला क्षेत्र) में इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। उस समय उसके दोनों बेटे गांव से बाहर थे।