नाबालिग लड़की दुष्कर्म और हत्या मामला: पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारने के बाद पकड़ा

राष्ट्रीय
Spread the love

मैसुरु (कर्नाटक): 10 अक्टूबर (ए)) कर्नाटक के मैसुरु में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने वाले व्यक्ति के पैर में पुलिस ने गोली मारी और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी के पैर में उस समय गोली मारी जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।