तिरुवनंतपुरम: 28 फरवरी (ए)
) शनिवार तड़के मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की यहां एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सकता और मोटरसाइकिल फुटपाथ से टकरा गयी।
मृतकों की पहचान नेय्यट्टिनकारा निवासी प्रणव और साजिन तथा एक दूसरे राज्य निवासी ऋतिक के रूप में हुई।