मेरा दिल ईरान युद्ध का समर्थन करने की गवाही नहीं देता; अमेरिका के शीर्ष अधिकारी केंट का इस्तीफा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 17 मार्च (ए)) अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक जो. केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा है कि उनका दिल इस बात की गवाही नहीं देता कि वह ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन करें।

केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से ‘‘हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, और यह स्पष्ट है कि हमने इस युद्ध की शुरुआत इजराइल तथा उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण की।’’गत जुलाई में 44 के मुकाबले 52 मतों से केंट को उनके पद पर नियुक्त किया गया था।