कानपुर में निजी नर्सिंग होम के एनआईसीयू में आग लगने से नवजात बच्ची की मौत; अस्पताल का लाइसेंस रद्द

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर (उप्र): 10 फरवरी (ए)) कानपुर के बिठूर क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में कथित रूप से आग लगने से एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रशासन ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया व प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार को राजा नर्सिंग होम में हुई, जहां नवजात शिशु को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।